ब्राजील में जनगणना की शुरुआत
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक देश में होने जा रही 12 वीं जनगणना में निर्वाचन अधिकारी 2000 में हुए जनगणना के बाद नवीनतम आकड़ों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। देश के इतिहास में यह पहली बार है जब पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत जनगणना कराई जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक जनगणना के बारे में प्रारंभिक आंकड़े 27 नवम्बर को जारी किए जाएंगे।
वर्ष 2000 में कराए गए जनगणना के मुताबिक ब्राजील की जनसंख्या 16.3 करोड़ थी जो अब बढ़कर 19.1 करोड़ होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications