वुवुजेला के बराबर तीव्र ध्वनि वाला मोबाइल फोन

वुवुजेला से 100 डेसीबल ध्वनि निकलती है जबकि इस मोबाइल फोन से 110 डेसीबल ध्वनि प्रसारित हो सकती है।

वुवुजेला को कानों के लिए खतरनाक घोषित किया गया था और यही कारण है कि ब्रिटेन के कई फुटबाल क्लबों ने अपने यहां खेले जाने वाले मैचों के दौरान इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी-एम्प्लीकॉम ने इस मोबाइल सेट का नाम एम्प्लीकॉम-एम6000 दिया है।

इस मोबाइल फोन की खास बात यह है कि इसके बटन काफी बड़े और साफ अक्षरों वाले हैं। साथ ही इसमें बहुत साधारण विशेषताएं रखी गई हैं। इसे बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि उसने मुख्य रूप से कम सुनने वालों को ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया है।

कंपनी के उत्पाद प्रबंधक डेविड यंग्स को सुनने में दिक्कत होती है। यंग्स मानते हैं कि उनकी कंपनी का यह नया उत्पाद उनके जैसे बहुतेरे लोगों के लिए फायदेमंड साबित होगा क्योंकि इसके रिंगटोन को बिना किसी यंत्र की मदद से सुना जा सकेगा।

यंग्स ने कहा, "सुनने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली मशीन का उपयोग किए बगैर भी मैं इस फोन के जरिए लोगों से बात कर सकता हूं। इसकी साफ और तीव्र ध्वनि के कारण वार्तालाप को आसानी से सुना जा सकेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+