यमुनानगर में बाढ़ की स्थिति में सुधार
यमुनानगर के उपायुक्त अशोक सांगवान ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, "बाढ़ की स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। यमुना नदी के जल स्तर में काफी कमी आई है और रविवार शाम को इसका बहाव केवल 30,000 क्यूसेक था।"
उन्होंने कहा, "बाढ़ प्रभावित इलाकों को खाली कराकर हमने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है और अब कोई भी बाढ़ की पानी में नहीं फंसा है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।"
अधिकारियों ने अनुसार यमुनानगर में रविवार को बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह हरियाणा में बाढ़ से मरने वालों की तादाद 35 तक पहुंच गई है।
एक अधिकारी ने बताया, "यमुनानगर के बिलासपुर और चहरौली उप-मंडलों में करीब 60 गांव और सैकड़ों एकड़ फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है।"
हरियाणा के अंबाला, कैथल, करनाल, कुरक्षेत्र, सिरसा और फतेहाबाद जिले जुलाई में आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications