प्रधानमंत्री ने थंगल के नाम डाक टिकट जारी किया
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को केरल के प्रख्यात मुस्लिम विद्वान दिवंगत सैयद मोहम्मद अली शिहाब थंगल के नाम पर डाक टिकट जारी किया।
थंगल की पहली बरसी के मौके पर यह टिकट जारी किया गया। प्रधानमंत्री ने थंगल को 'केरल का महान सपूत' करार दिया।
थंगल का ताल्लुक सूफी परंपरा से था। वह एक आध्यात्मिक नेता थे और उन्होंने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का तीन दशकों से भी अधिक समय तक नेतृत्व किया।
उन्होंने कहा कि थंगल ने कांग्रेस-आईयूएमएल गठबंधन के रूप में भारत में गठबंधन राजनीति के पहले प्रयोग में योगदान दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा, "थंगल ने देश के बहुसंस्कृतिवाद को आगे बढ़ाया। हम अपने समय की इस बड़ी शख्सियत के प्यार और सम्मान में डाक टिकट जारी कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications