दिल्ली में उमर, प्रधानमंत्री और चिदंबरम से करेंगे चर्चा
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उमर 7 रेस कोर्स स्थिति प्रधानमंत्री आवास पर मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री केंद्र से मदद और घाटी में और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग करेंगे।
उमर प्रधानमंत्री से मिलने के अलावा चिदंबरम से भी मुलाकात करेंगे। दोनों घाटी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे। चिदंबरम ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि उमर से चर्चा के बाद वह सदन में कश्मीर की स्थिति के बारे में बयान देंगे।
गौरतलब है कि सोमवार को एक घायल युवक की मौत के बाद घाटी में पिछले चार दिनों से जारी ताजा हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। घाटी में बीते 11 जून से स्थिति तनावपूर्ण है और तबसे कुल 30 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications