उप्र में बारिश, गर्मी से राहत
लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, फैजाबाद, बरेली, मुरादाबाद मंडलों में रविवार को सामान्य बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक इन मंडलों में 10 से 50 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।
लखनऊ और आस-पास के जिलों में सोमवार सुबह हल्की बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी तथा मध्य और तराई वाले हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications