मप्र में नई दवा नीति लागू
भोपाल, 2 अगस्त, (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में रविवार से नई दवा नीति लागू कर दी गई। इसके तहत स्वास्थ्य बजट का 80 फीसदी उपयोग जिला स्तर किया जाएगा। बाकी 20 फीसदी का उपयोग राजधानी में मुख्यालय द्वारा विशेष परिस्थितियों में किया जाएगा।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र हार्डिया ने बताया कि सितंबर 2009 में बनी नई नीति के मुताबिक औषधि, शल्य क्रिया उपकरण और अन्य सामग्रियों को खरीदने की प्रक्रिया और दर तय करने की जिम्मेदारी तामिलनाडु मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन को दी गई है।
उन्होंने बताया कि मरीजों के अक्सर उपयोग में आने वाली 201 औषधियों को सूचीबद्ध किया गया है। लगभग 96 फीसदी बीमारियों के नियंत्रण में इनका उपयोग किया जाता है। इसके अलावा आवश्यक दवा खरीदने का अधिकार सक्षम अधिकारियों के पास होगा।
उन्होंने बताया कि दवा उपलब्ध कराने के लिए जिन दवा कंपनियों की निविदाएं आई हैं उनका अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। दवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के लिए जरूरी होगा कि वे दवा का परीक्षण कराकर संबंधित संस्था को उसका प्रमाण पत्र भेजें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications