कनाडा में नकाबपोश महिलाओं की सुरक्षा जांच में ढिलाई

पिछले महीने मोंट्रियल से हीथ्रो जाने वाले एयर कनाडा के एक विमान से यात्रा करने वाले एक ब्रिटिश नागरिक ने इस घटना का वीडियो तैयार किया है। हवाईअड्डों पर जांच के दौरान यात्रियों चेहरा देखना जरूरी होता है लेकिन यहां इस अंतर्राष्ट्रीय मानक का उल्लंघन किया गया।

वीडियो में दिखाया गया है कि नकाबपोश महिलाओं के साथ एक पुरुष भी था जिसने सुरक्षाकर्मियों को उनके पासपोर्ट दिए। इसके बाद महिलाओं को चेहरा दिखाए बिना जाने की अनुमति दे दी गई जो नियमों के खिलाफ है।

इस घटना पर कनाडा में लोगों की नाराजगी के बाद परिवहन मंत्री जॉन बायर्ड ने रविवार को इस मामले की जांच के आदेश दिए।

मंत्री ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से हवाई यात्रा करने वालों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

उन्होंने कहा, "मैंने अपने विभाग को इस मामले की जांच का निर्देश दिया है और जल्द ही उनसे रिपोर्ट मांगी है। हमारी मौजूदा सुरक्षा नीतियों में यदि कहीं कमी पाई जाती है तो हमारी सरकार यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।"

फ्रेंच भाषी प्रांत क्यूबेक में मार्च में नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कनाडा में यह एक बड़ा मुद्दा बन चुका है।

कनाडा की कुल आबादी 3.4 करोड़ है जिनमें 10 लाख से ज्यादा मुस्लिम हैं। अगले दो दशकों में इनकी संख्या तीन गुना हो जाने की संभावना है।

ज्यादातर कनाडाई मुस्लिम औरतें हालांकि नकाब या हिजाब नहीं पहनती हैं। मोंट्रियल, टोरंटो और वैंकूवर में नकाबपोश महिलाएं बहुत कम दिखती हैं। इन शहरों में सबसे ज्यादा प्रवासी मुस्लिम रहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+