मून ने पाकिस्तान में बाढ़ सें तबाही पर चिंता जताई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बान की मून ने एक बयान जारी कर कहा, "आठ दशकों के भीतर पाकिस्तान में ऐसी बाढ़ पहली बार आई है। बाढ़ की वजह से होने वाले जान-माल के नुकसान और इससे प्रभावित हुए लाखों लोगों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।"
बयान के मुताबिक बान की मून ने 'पाकिस्तान की सरकार और लोगों' के प्रति गहरी संवदेना प्रकट करते हुए संयुक्त राष्ट्र की तरफ से इस कठिन दौर में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
संयुक्त राष्ट्र की तरफ से पहले ही सहायता मुहैया कराई जा रही है। और केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष से एक करोड़ डालर की मदद दी गई है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में बाढ़ और भारी बारिश की वजह से अब तक 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि विभिन्न भागों में 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। खबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ की वजह से 500 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं जबकि 90 से अधिक राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications