सपा और राजद का बहिर्गमन, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा में सोमवार को जाति आधारित मतगणना के मसले पर समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। इस बीच प्रश्नकाल के सुचारू रूप से चलने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2.11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
सपा के शैलेंद्र कुमार ने लोकसभा में जाति आधारित मतगणना के मसले पर सरकार की ओर से बयान की मांग की। सरकार की ओर से कोई जवाब न मिलने पर सपा और राजद के सदस्य एकसाथ सदन से बाहर चले गए।
उधर, संसद के दोनों सदनों में इस मानसून सत्र में पहली बार प्रश्नकाल सुचारू रूप से चला। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की सोमवार को सुबह विपक्षी नेताओं के साथ हुई बैठक में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा के बारे में सहमित बनी। इसके बाद कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया। लोकसभा में मंगलवार को महंगाई पर चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications