धरती के सबसे पहले बाशिंदे थे सरीसृप
लंदन।
हम सभी जानते हैं कि शुरुआत में धरती आग का एक गोला थी जो धीरे-धीरे ठंडी हुई और इस पर जीवन योग्य परिस्थितियां उत्पन्न हुईं। लेकिन अब तक ये एक रहस्य था कि सबसे पहले इस धरती पर किस जीव का विकास हुआ। लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि सूखी धरती पर सबसे पहले आने वाले जीव सरीसृप थे। id="toptextpromo">इस
खोज की पुष्टि के प्रमाण हैं, धरती पर पाये गए सरीसृपों के 31.8 करोड़ वर्ष पुराने पदचिह्न्। इन पदचिन्हों से ये साबित होता है कि सूखी धरती पर आने वाले ये पहले जीव थे। समाचार पत्र 'डेली मेल' की वेबसाइट के अनुसार लंदन विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने कनाडा के न्यू ब्रंसविक की फंडी की खाड़ी की समुद्री चट्टानों से सरीसृपों के पदचिह्नें के जीवाश्म हासिल किए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>विशेषज्ञों
ने कहा कि इस खोज से साबित हो गया कि सरीसृप धरती पर सबसे पहले आने वाले रीढ़वाले जानवर थे। सरीसृपों के सबसे पहले महाद्वीपों के आंतरिक हिस्सों को अपना निवास बनाने के सिद्धांत को भी इस खोज ने सही सिद्ध किया है। इसका कारण यह है कि सरीसृपों को अन्य उभयचरों की तरह प्रजनन के लिए पानी में जाने की आवश्यकता नहीं थी।











Click it and Unblock the Notifications