जयपुर का जंतर मंतर विश्व धरोहर बना

जयपुर का जंतर मंतर विश्व धरोहर बना
नारायण बारेठ

बीबीसी संवाददाता, जयपुर

जयपुर के जंतर मंतर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित कर दिया है. इसका फैसला शनिवार देर रात ब्राजील में एक बैठक में लिया गया. इस प्राचीन वेधशाला को देखने हर साल कोई सात लाख देशी विदेशी सैलानी आते है. इनमें कई ऐसे है जो इन प्राचीन यंत्रो का अध्ययन करने आते है.

राजस्थान की पर्यटन मंत्री बीना काक ने बीबीसी से कहा कि ये राजस्थान ही नहीं भारत के लिए बड़ा सम्मान है. इस वेधशाला का निर्माण जयपुर के तत्कालीन राजा सवाई जयसिंह ने 1734 में करवाया था. उनकी ज्योतिष और पारंपरिक वेध विज्ञान में गहरी रूचि थी.

राजा जयसिंह ने समरकंद के तत्कालीन शासक उलूग बेग के हाथों बनाई गई वेधशाला से प्रेरणा ली और भारत में वेधशालाओ का निर्माण करवाया. पहली वेध शाला 1724 में दिल्ली में बनी. इसके 10 वर्ष बाद जयपुर में जंतर मंतर का निर्माण हुआ. इसके 15 वर्ष बाद मथुरा, उज्जैन और बनारस में भी ऐसी ही वेधशालाएं खड़ी की गईं जो आज भी गुज़रे ज़माने के असीम ज्योतिष ज्ञान की गवाही देती हैं.

लेकिन इनमें सबसे बड़ी और विशाल जयपुर की वेध शाला ही है. इसका रखरखाव भी दूसरों से बेहतर है. राजा जय सिंह के हाथो जंतर मंतर में खड़े किये गए यंत्रो में सम्राट, जयप्रकाश और राम यंत्र भी है.

इनमे सम्राट सबसे ऊँचा है और ये इसके नाम से भी ध्वनित होता है. जंतर मंतर में बने ये यंत्र पत्थर और चूने से बने हैं. ये आज भी न केवल सलामत हैं बल्कि ज्योतिषी आज भी हर साल इन यंत्रो के माध्यम से वर्षा की थाह लेते है और मौसम का अंदाज़ा लगाते हैं.

जंतर मंतर का सम्राट यंत्र कोई एक सो चवालीस फुट ऊँचा है. इस यंत्र की ऊँची चोटी आकाशीय ध्रुव को इंगित करती है. इसकी दीवार पर समय बताने के निशान है जो आज भी सटीक है और इससे घंटे, मिनट और चौथाई मिनट को पढ़ा जा सकता है.

राज्य की पर्यटन मंत्री काक कहती है ये भारत के गौरव शाली अतीत का अहसास कराती है. उनका कहना था, “'मुझे ब्राज़ील से हमारे अधिकारियों ने सूचना दी तो बेहद खुशी हुई. राजस्थान पर अब ये ज़िम्मेदारी भी बढ़ गई है कि इस विश्व धरोहर का ठीक से रख रखाव किया जाए." इससे पहले राजस्थान में भरतपुर के केवल देव राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य को विश्व धरोहर का दर्जा मिला था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+