मोदी ने पूछा- गुजरात से दुश्‍मनों जैसा व्‍यवहार क्‍यों?

अहमदाबाद। सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ का मामला अब और भी ज्‍यादा पेंचीदा होता जा रहा है। शीर्ष स्‍तर की राजनीति इस मामले पर हावी होती नजर आ रही है। इन्‍हीं सबके बीच गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीआई पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्‍या गुजरात दुश्‍मन देश का हिस्‍सा है?

अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मोदी केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) पर जमकर बरसे। उन्‍होंने सबसे पहला सवाल किया- क्‍या आप गुजरात को भारत का हिस्‍सा नहीं मानते? उन्‍होंने आगे पूछा कि गुजरात क्‍या किसी दुश्‍मन देश का हिस्‍सा है, जो उसके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है? क्‍या गुजरात के न्‍यायधीश किसी काम के नहीं हैं?

मोदी ने आगे कहा, "अमित शाह मामले में कांग्रेस वोटबैंक की राजनीति कर रही है। वो लगातार मेरी छवि धूमिल करने के प्रयास में जुटी है और यह मैं यह बर्दाश्‍त नहीं करूंगा। इससे गुजरात का वातावरण दूषित हो रहा है। इससे गुजरात के जजों और वकीलों का अपमान है।"

गौरतलब है कि 2005 में दो अलग-अलग कथित फर्जी मुठभेड़ों में सोहराबुद्दीन और उसकी पत्‍नी कौसर बी की मौत हो गई थी। जिसके बाद गुजरात पुलिस शक के घेरे में आ गई। हालांकि पुलिस का दावा है कि सोहराबुद्दीन लश्‍कर-ए-तैयबा का सदस्‍य था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+