ट्रक खाई में गिरी, 20 कांवड़ियों की मौत
देहरादून। उत्तराखण्ड में रविवार को उत्तरकाशी से गंगोत्री के लिए तेज गति से जा रही एक ट्रक के डबरानी के समीप खाई में गिर जाने से 20 कांवड़ियों की मौत हो गई है।
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग 25 कांवड़ियों से भरी यह मिनी ट्रक उत्तरकाशी से गंगोत्री की ओर जा रही थी। ट्रक की गति तेज होने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना स्थल से अभी तक 20 शव निकाले जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। खाई गहरी होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। 150 मीटर की ऊंचाई से गिरने की वजह से ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक को गैस कटर की मदद से काटा जा रहा है। वाहन में पांच लोगों के फंसे होने की संभावना है। ट्रक हरियाणा का था।












Click it and Unblock the Notifications