झारखण्ड में मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर
रांची, 1 अगस्त (आईएएनएस)। झारखण्ड की राजधानी रांची के बाहरी हिस्से में रविवार तड़के सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के एक ठिकाने पर की गई कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।
पुलिस ने बताया कि सुराग मिलने के बाद यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर हेसो के एक जंगल में नक्सलियों के ठिकाने पर कार्रवाई की गई।
पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने संवाददाताओं को बताया, "नामकोम के वन क्षेत्र में मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। उसके एक कब्जे से एक कार्बाइन गन और कारतूस बरामद किए हैं।"
पुलिस ने नक्सलियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications