इटावा में पटरी टूटने से रेल परिचालन बाधित
इटावा में मैनपुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास आज सुबह स्थानीय लोगों ने छह इंच से अधिक रेल पटरी टूटी हुई देखी। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत रेल अधिकारियों को दी।
इटावा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पी. के. कपिल ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुबह दिल्ली से कानपुर की तरफ जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस के गुजरने के बाद डाउन रेलमार्ग की पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सूचना के बाद तत्काल रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कुछ समय बाद पटरी को ठीक कर दिया। इस दौरान रेल यातायात बाधित रहा।
रेल अधिकारियों के मुताबिक एक घंटे रेलमार्ग दुरुस्त होने तक करीब 10 रेलगाड़ियों को आगे-पीछे के स्टेशनों पर खड़ा रखना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications