तमिलनाडु में बिजली हुई महंगी
चेन्नई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु विद्युत नियामक आयोग (टीएनईआरसी) ने शनिवार को नई बिजली दरों की घोषणा की जिसमें कुछ दरों में वृद्धि की गई है तो कुछ में राहत दी गई है।
आयोग ने उन लघु घरेलू उद्योग, पावरलूम एवं हैंडलूम इकाइयां को राहत दी है जो दो महीने में 600 यूनिट से कम बिजली का उपयोग करेंगी। 600 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने पर उन्हें प्रति यूनिट एक रुपये अधिक देना पड़ेगा।
टीएनईआरसी ने चालू वित्त वर्ष में 1,651 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य रखा है। किसानों को हालांकि मुफ्त बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।
बिजली की संशोधित दरों की घोषणा करते हुए टीएनईआरसी के अध्यक्ष डी. काबीलान ने कहा कि घरेलू उपभोक्ता यदि दो महीने में 600 यूनिट से अधिक का उपयोग करेंगे तो उन्हें प्रति यूनिट एक रुपया अधिक भुगतान करना होगा।
कुल मिलाकर बिजली की दरों में संशोधन मिलाजुला पिटारा है। कुछ मामलों में कटौती की गई है तो कुछ में बढ़ोतरी।
बिजली की नई दरें एक अगस्त से लागू होंगी। दरों में संशोधन सात वर्षो के बाद किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications