काबुल में आतंकवादी ढेर
काबुल, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) और अफगान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।
गठबंधन सेना की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, "अफगानी पुलिसकर्मियों और गठबंधन सेनाओं ने मिलकर काबुल में एक आतंकवादी को मार गिराया।" बयान में आतंकवादी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
बयान के मुताबिक आतंकवादी को काबुल से बाहर मुसाही जिले में मारा गया। वह काबुल शहर में दोहरे आत्मघाती हमले करने की साजिश रच रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications