पाकिस्तान में बाढ़, मृतकों की संख्या 1300 हुई
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1300 हो गई है जबकि देश भर के 10 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं।
'जियो न्यूज' के अनुसार खबर पख्तूनख्वा सूबा बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुआ जहां 500 से ज्यादा मकान बाढ़ के पानी में बह गए। यहां 90 से ज्यादा राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गए और बहुत से प्रमुख मार्गो पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
सूबे में कम से कम 104 अभी तक लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार बारिश और बाढ़ से पाकिस्तान में 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। स्वात और शांगला क्षेत्रों के 300 से ज्यादा मकान और पुल बह गए हैं। कबल क्षेत्र में एक मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार पंजाब, बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्तीस्तान में भी ऐसी ही तबाही हुई है। यहां बाढ़ की चपेट में आकर 494 लोगों की मौत हो गई। खबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने सभी प्रांतीय कर हटा दिए हैं जबकि पंजाब सरकार कृषि कर तथा बूलचिस्तान सरकार ने सभी कृषि ऋण माफ कर दिये हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
