युवती को देह व्यापार से बचाया, 2 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। युवती को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और 20 वर्षीय पीड़ित युवती को बचा लिया गया।
पुलिस के अनुसार नौशाद (26) और गोपाल (26) भोलीभाली युवतियों को विवाह का झांसा देते थे और उनके साथ बालात्कार कर उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे। दोनों को पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित एक मकान से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "20 वर्षीय युवती को बेरहमी से पीटा गया और उस पर देह व्यापार के लिए दबाव दिया गया।" युवती पूर्वोत्तर क्षेत्र की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications