राजस्थान में मूसलाधार बारिश, 7 मरे

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जयपुर समेत राज्य के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से विभिन्न जिलों में वर्षा से जुड़े हादसों में सात लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस के मुताबिक राज्य के बीसलपुर बांध में डूबने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई जबकि विभिन्न जिलों में हुए अन्य हादसों में चार लोग मारे गए।

मसूलाधार बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है तथा कई सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। शहर में कई जगह यातायात अवरुद्ध हो जाने से लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। जयपुर में करीब पांच घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। यहां 109 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

सिंचाई विभाग के नियमित बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के टोंक, सवाइमाधोपुर, करौली, उदयपुर, राजसमंद, चित्तोडगढ़ एवं प्रतापगढ़ के अलावा अन्य इलाकों में भी मूसलाधार बारिश हुई। चित्तोड़गढ़ शहर में 118 मिलीमीटर तथा बेगूं में सबसे अधिक 150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+