अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 6 मरे
कंधार, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में रविवार सुबह एक मिनी बस के सड़क किनारे हुए बम विस्फोट की चपेट में आ जाने से उसमें सवार छह नागरिकों की मौत हो गई जबकि नौ घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे मिवांड जिले में हुआ जब । इस हादसे में छह लोग मारे गए जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।"
बयान में कहा गया है कि इस विस्फोट में तीन महिलाओं और छह बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कंधार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बयान में इस घटना के लिए तालिबानी आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। आतंकवादियों की तरफ से हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications