ब्राजील ने दी ईरानी महिला को शरण की पेशकश
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लूला ने शनिवार को कहा कि सकीना मुहम्मद अस्तियानी की ईरान में मौजूदगी से यदि मेरे दोस्त महमूद अहमदीनेजाद को कोई समस्या है तो उस महिला का ब्राजील में स्वागत है।
सकीना को दुराचार के आरोप में पत्थरों से मारकर मौत के घाट उतारने की सजा सुनाई गई है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इसकी निंदा की है।
दक्षिणी राज्य पराना में अपनी वर्कर्स पार्टी के प्रचार के दौरान लूला ने कहा, "मैंने ईरान के नेता अहमदीनेजाद से महिला को ब्राजील में शरण देने पर रजामंदी देने के लिए कहा है।"
लूला ने कहा कि अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने दुनिया में शांति की स्थापना के लिए वार्ता करना देशों के बीच बातचीत को सुरक्षित रखना सीखा है।
ईरान के न्यायिक अधिकारियों ने 43 वर्षीया सकीना की मौत की सजा को टाल दिया है लेकिन जोर दिया है कि वे अंतर्राष्ट्रीय दबाव से प्रभावित नहीं होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications