रूस में जंगल में लगी आग से 30 की मौत

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने क्षेत्रीय विकास मंत्रालय के हवाले से बताया कि दावानल से 4.6 अरब रूबल (1.50 लाख डॉलर) मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। देश के 14 क्षेत्रों के कुल 1,875 घर जल गए। सबसे अधिक तबाही निझ्नी नोवगोरोद, वोरोनेझ एवं रियाजान क्षेत्रों में हुई।

मंत्रालय ने बताया कि रविवार की सुबह तक रूस के यूरोपीय संभाग में कम से कम 771 दावानल दर्ज किए गए।

प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को आग से प्रभावित निझ्नी नोवगोरोद के विस्का जिले का दौरा किया। कई लोगों ने प्रशासन के कमजोर अग्निशमन उपायों की निंदा की और सहायता देने में विफल रहने के लिए स्थानीय सरकार के प्रमुख अधिकारियों को कोसा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+