मुस्लिम लीग ने महंगाई पर चिंता जाहिर की
एक बैठक में आईयूएमएल के अध्यक्ष और रेल राज्य मंत्री ई. अहमद ने बढ़ रही महंगाई पर चिंता जाहिर की और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने की बात कही।
अहमद ने कहा, "आईयूएमएल जरूरी चीजों की बढ़ रही कीमतों को लेकर बेहद चिंतित है। इससे कमजोर वर्ग को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। ऐसे में सार्वजनिक वितरण प्रणली को बेहतर बनाए जाने की जरूरत है।"
उन्होंन कहा, "सरकार को कड़े कदम उठाकर जरूरी चीजों एवं सेवाओं के बढ़ रहे दामों पर नियंत्रण लगाना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications