बंग्लादेश की हिरासत में है मेघालय का किसान
बीएसएफ के प्रवक्ता रवि गांधी ने आईएएनएस को बताया, "हिरासत में लिया गया युवा किसान अभी भी बांग्लादेश पुलिस की हिरासत में है। बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) ने सूचित किया है कि शुक्रवार और शनिवार को गैर कामकाजी दिन होने की वजह से उसे भारतीय अधिकारियों को नहीं सौंपा जा सका।"
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बांग्लादेशी अधिकारी 21 वर्षीय देमी धर को रविवार को बीएसएफ को सौंप सकते हैं।
बीएसएफ के मुताबिक बुधवार को बांग्लादेश के अधिकारियों ने मेघालय के जयंतिया हिल्स जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास विवादित क्षेत्र रोंगखूम से इस किसान को हिरासत में लिया था।
गौरतलब है कि पीरदिवाह गांव से 25 किलोमीटर दूर स्थित रोंगखूम को वर्ष 2001 में कुछ दिनों के लिए बीडीआर ने अपने नियंत्रण में ले लिया था। उनका दावा है कि यह बांग्लादेश का हिस्सा है। बीएसएफ ने बाद में रोंगखूम को अपने कब्जे में ले लिया।
मेघालय के गृहमंत्री एच. डी. आर. लिंगदोह ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और बीएसएफ के अधिकरियों से उसकी सुरक्षित रिहाई के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications