मेघालय में 2 अलगाववादियों ने किया आत्मसमर्पण
अर्जुन मोमिन और कोटे च-मारक मेघालय के पश्चिमी हिस्से को अलग अ-चिक राज्य बनाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे। दोनों ने पूर्वी गारो हिल्स जिले के पुलिस प्रमुख सिल्वेस्टर नोंग्तिंगर के समक्ष अपने हथियार डाल दिए।
नोंग्तिंगर ने आईएएनएस को बताया, "गारो हिल्स क्षेत्र में चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के कारण दोनों भूमिगत अलगाववादी बाहर आए और उन्होंने आत्मसपर्मण कर दिया।"
नोंग्तिंगर ने बताया कि दोनों ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग (एनएससीएन-के)के विद्रोहियों से प्रशिक्षण लिया था। उन्होंने 418 राउंड वाले जी-4 बुलेट, 109 राउंड वाले मशीनगन बुलेट, 10 राउंड वाले 7.62 मिलीमीटर के बुलेट और एक हैंडग्रेनेड सहित भारी मात्रा में युद्ध सामग्री पुलिस को सौंप दी।
दोनों ने हालांकि कहा कि ये हथियार उन्होंने नागालैंड में एनएससीएन-के के वरिष्ठ प्रशिक्षक जेम्स संगमा से हासिल किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications