चीन ने नौपरिवहन उपग्रह प्रक्षेपित किया

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे लांग मार्च 31 रॉकेट से उपग्रह को उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया।

यह उपग्रह कक्षा में पहले से स्थित चार अन्य उपग्रहों के तंत्र में शामिल होगा। इस तंत्र को बढ़ाकर 35 उपग्रहों का करने की चीन की योजना है।

'कम्पास' नामक उपग्रह व्यवस्था परिवहन, मौसम, पेट्रोलियम, वन की आग पर निगरानी, आपदा भविष्यवाणी, दूरसंचार, सार्वजनिक सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहायता के लिए चीन की अंतरिक्ष प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अमेरिका की जीपीएस व्यवस्था पर निर्भरता को समाप्त करने के लिए चीन ने वर्ष 2000 में अपनी नौपरिवहन व्यवस्था का निर्माण शुरू किया।

एशिया और प्रशांत में इस सेवा के वर्ष 2012 में और पूरी दुनिया में 2020 में शुरू होने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+