रतलाम में नदी में 4 बच्चे बहे
रतलाम के कलेक्टर राजेंद्र शर्मा ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर औद्योगिक थाना क्षेत्र से निकली जामुड़ नदी में रविवार की दोपहर कई लोग नहा रहे थे, तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और वह कई लोगों को अपने साथ बहा ले गया।
नदी में फंसे कुछ लोगों को निकाल लिया गया है। चार बच्चों का अब तक पता नहीं चल पाया है। शर्मा ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। लापता बच्चों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications