सूखी धरती पर सबसे पहले आए सरीसृप
समाचार पत्र 'डेली मेल' की वेबसाइट के अनुसार लंदन विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने कनाडा के न्यू ब्रंसविक की फंडी की खाड़ी की समुद्री चट्टानों से सरीसृपों के पदचिह्नें के जीवाश्म हासिल किए।
विशेषज्ञों ने कहा कि इस खोज से साबित हो गया कि सरीसृप धरती पर सबसे पहले आने वाले रीढ़वाले जानवर थे।
सरीसृपों के सबसे पहले महाद्वीपों के आंतरिक हिस्सों को अपना निवास बनाने के सिद्धांत को भी इस खोज ने सही सिद्ध किया है। इसका कारण यह है कि सरीसृपों को अन्य उभयचरों की तरह प्रजनन के लिए पानी में जाने की आवश्यकता नहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications