मलयाला मनोरमा के मुख्य संपादक के.एम. मैथ्यू का निधन
मैथ्यू अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।
जीवन भर सक्रिय रहे मैथ्यू कुछ दिनों पहले तक प्रसिद्ध अखबार का कामकाज देखते थे। लोगों के दर्शन के लिए रविवार शाम तक मैथ्यू का शव कोट्टायम में उनके आवास पर रखा जाएगा।
मैथ्यू का अंतिम संस्कार सोमवार को कोट्टायम के निकट किया जाएगा। इस मौके पर समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रसिद्ध लोगों के पहुंचने की संभावना है।
केरल में मातृभूमि अखबार के अध्यक्ष एम.पी.वीरेंद्र कुमार ने कहा, "मैथ्यू केरल के मीडिया उद्योग के अगुवा और एक महान व्यक्ति भी थे।"
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता ओमन चांडी ने मैथ्यू को याद करते हुए कहा कि वह अपनी शालीनता और सहृदयता के लिए जाने जाते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications