केरल में 140 स्कूल कंप्यूटर सुविधाओं से लैस होंगे
योजना के कार्यकारी निदेशक के. अनवर सादाथ ने बताया, "मॉडल सूचना एवं जनसंचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित स्कूलों के पांच कमरों को विकसित कर उनमें मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर एवं लैपटॉप लगाए जाएंगे।"
सादाथ ने कहा, "स्कूलों के चयन के बाद जिले में संबंधित अधिकारियों की विशेष बैठकें होंगी। यह कार्यक्रम सितंबर से लागू किया जाएगा।"
राज्य के शिक्षा मंत्री एम.ए. बेबी ने सभी 140 विधायकों से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम के संचालन के लिए 15 अगस्त तक अपने निर्वाचन क्षेत्र से किसी एक उच्च विद्यालय का नाम भेजें।
राज्य के शिक्षकों एवं छात्रों में आईसीटी उपकरणों के उपयोग की कुशलता विकसित करना इस कार्यक्रम का लक्ष्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications