Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

थरूर आधिकारिक रूप से तलाकशुदा

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने अपनी कनाडाई पत्नी क्रिस्टा गिल्स को आधिकारिक रूप से तलाक दे दिया है।

पिछले सप्ताह तक थरूर के संसद रिकॉर्ड में वैवाहिक स्थिति के कालम में क्रिस्टा थरूर का नाम दर्ज था। लेकिन अब उस कालम में उनकी स्थिति तलाकशुदा की है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब इस तरह की खबरें आई हैं कि थरूर लंबे समय से मित्र रहीं सुनंदा पुष्कर से शादी की योजना बना रहे हैं।

मलयालम मीडिया थरूर और सुनंदा की 17 अगस्त को संभावित विवाह की खबरों से पटा पड़ा है। इसी तारीख को मलयालम का नव वर्ष मनाया जाता है।

केरल के मीडिया संस्थान कहते हैं कि थरूर-पुष्कर का विवाह तिरुवनंतपुरम में श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर परिसर में स्थित एक प्रेक्षागृह में संपन्न होगा। इस मंदिर का निर्माण त्रावनकोर राजघराने ने कराया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+