बाड़मेर में मनाया जा रहा स्तनपान जागरूकता सप्ताह
कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह पहल एक से सात अगस्त तक मनाए जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह के मद्देनजर की गई है। अभियान जिले के 10 इलाकों में चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूलों, कालेजों, अस्पतालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उपकरणों एवं सुविधाओं से लैस स्वास्थ्य प्रचार वाहन बाड़मेर जिले के 32 गांवों में घूमेंगे।
उल्लेखनीय है कि केयर्न इंडिया ने पिछले वर्ष पश्चिमी राजस्थान के मंगला तेल क्षेत्र से तेल का दोहन शुरू किया।
अभियान के उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय सांसद हरीश चौधरी, स्थानीय विधायक एवं केयर्न इंडिया तथा आईएपी के अधिकारियों ने भागीदारी की।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में केवल एक चौथाई और राजस्थान में 14 प्रतिशत महिलाएं स्तनपान को महत्व देती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications