के.एम. मैथ्यू का निधन, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने जताया शोक (राउंडअप)

मैथ्यू अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।

जीवन भर सक्रिय रहे मैथ्यू कुछ दिनों पहले तक प्रसिद्ध अखबार का कामकाज देखते थे। लोगों के दर्शन के लिए रविवार शाम तक मैथ्यू का शव कोट्टायम में उनके आवास पर रखा गया।

मैथ्यू का अंतिम संस्कार सोमवार को अपराह्न् चार बजे कोट्टायम के निकट पुथेनपल्ली में किया जाएगा। इस मौके पर समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रसिद्ध लोगों के पहुंचने की संभावना है।

प्रधानमंत्री ने मैथ्यू के बेटे मामेन मैथ्यू को भेजे अपने शोक संदेश में कहा है कि पत्रकारिता में उत्कृष्टता के प्रति के.एम.मैथ्यू की प्रतिबद्धता और प्रेस की आजादी को बढ़ावा देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा है, "मुझे आपके पिता कंदाथिल मामेन मैथ्यू के निधन की खबर सुन कर गहरा दुख पहुंचा है। के.एम.मैथ्यू भारतीय मीडिया जगत के मार्गदर्शक थे और उन्होंने मलयाला मनोरमा का 1973 में प्रधान संपादक बनने के बाद इसे देश का एक प्रमुख दैनिक बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "पत्रकारिता में उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रेस की आजादी को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, न्यूज पेपर सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है। उनके निधन से देश, खासतौर से केरल राज्य ने भारतीय पत्रकारिता की सर्वोच्च परंपराओं के एक सच्चे समर्थक को खो दिया है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "उनके दुखद निधन पर मैं आपके प्रति और शोकाकुल परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति और उनके तमाम मित्रों, साथियों व प्रशंसकों के प्रति अपनी शोक संवेदना जाहिर करता हूं। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।"

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भी मैथ्यू के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। कुमार ने मैथ्यू को भारतीय पत्रकारिता की परंपरा का अग्रदूत बताया है।

इसके साथ ही राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, राष्ट्रपति संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मैथ्यू के निधन पर शोक जताया है।

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने मैथ्यू को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी और कुछ केंद्रीय मंत्रियों के सोमवार को पहुंचने की संभावना है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायण ने के.एम.मैथ्यू के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय मीडिया जगत का एक दूरदर्शी व्यक्ति करार दिया है।

शंकरनारायण ने कहा, "मलयालम मनोरमा को उन्होंने प्रतियों की बिक्री और प्रसिद्धि के हिसाब से ऊंचाइयों पर पहुंचाया।"

उन्होंने कहा, "यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि उन्होंने देश के भाषाई प्रेस के लिए नए मानक स्थापित किए और पत्रकारिता को आम लोगों के करीब लेकर गए।"

केरल में मातृभूमि अखबार के अध्यक्ष एम.पी.वीरेंद्र कुमार ने कहा, "मैथ्यू केरल के मीडिया उद्योग के अगुवा और एक महान व्यक्ति भी थे।"

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता ओमन चांडी ने मैथ्यू को याद करते हुए कहा कि वह अपनी शालीनता और सहृदयता के लिए जाने जाते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+