मेक्सिको ने होंडुरास से राजनयिक संबंध बहाल किए
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार चिली की सरकार के वहां अपना राजदूत भेजने की घोषणा के कुछ घंटे बाद शनिवार को मेक्सिको की सरकार ने यह फैसला किया।
मेक्सिको के विदेश संबंध सचिवालय ने कहा कि वर्ष 2009 में होंडुरास के तत्कालीन राष्ट्रपति मैनुएल जेलाया के खिलाफ हुए विद्रोह के बाद से हालात में बहुत सुधार हुआ है। प्रोफिरियो लोबो इस समय होंडुरास के राष्ट्रपति हैं।
सचिवालय ने एक बयान में उम्मीद जताई कि इस फैसले से आपसी समझदारी, सहयोग, सुरक्षा और क्षेत्र की लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications