ओबामा परिवार की गैरमौजूदगी में मनाएंगे 49वां जन्मदिन
समाचार पत्र 'शिकागो ट्रिब्यून' के अनुसार ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा की अपनी नौ साल की बेटी साशा के साथ अगले हफ्ते स्पेन के दौरे पर जाने की योजना है और उनकी दूसरी बेटी 12 वर्षीय मालिया अपने विद्यालय में रहेगी।
इस दौरान ओबामा के मित्र जन्मदिन समारोह में शरीक होंगे।
शिकागो के अटॉर्नी और ओबामा के दोस्त एलन एस. किंग ने कहा, "मैं जन्मदिन से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर टिप्पणी नहीं कर सकता।"
पिछले साल मिशेल ने ओबामा के जन्मदिन के मौके पर अपने पति के दोस्तों के लिए बास्केटबाल खेल का आयोजन किया था।
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि ओबामा बुधवार को दोपहर बाद शिकागो के लिए प्रस्थान करेंगे और गुरुवार शाम तक वाशिंगटन वापस लौट आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications