अफगानिस्तान में जुलाई में 270 नागरिकों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आंतरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, "देशभर में जुलाई महीने के दौरान विभिन्न घटनाओं में 270 नागरिकों की जान गई है, जो पिछले महीने की तुलना में 29 फीसदी अधिक है।"
प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई में 765 आतंकी वारदातों में महिलाओं और बच्चों सहित 588 नागरिक जख्मी हुए।
मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान कम से कम 673 तालिबान आतंकवादी मारे गए हैं और 76 अन्य घायल हुए हैं। वहीं सुरक्षा बलों ने जुलाई में 263 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई में 125 पुलिस अधिकारी और सेना के जवान भी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications