मुलायम पर अमर सिंह ने छोड़ा जहरीला बाण
इलाहाबाद में सोमवार शाम पीस पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करते समय लोकमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह की जुबान फिसल गई और उन्होंने मंच से फ्रेंडशिप डे के दिन मुलायम सिंह पर यह जहरीला हमला किया।
एक समय मुलायम के सबसे नजदीकी दोस्त रहे अमर सिंह ने कहा कि मेरा जीना उतना जरूरी नहीं जितना मुलायम सिंह जैसे सियासतदारों का मरना जरूरी है।
सपा के इस पूर्व महासचिव ने कहा कि मुलायम सिंह ने मुसलमानों के हित में कुछ करने के बजाय उन्हें हमेशा धोखा दिया है। मुसलमान मुलायम के चेहरे को अच्छी तरह से पहचान गए हैं।
मालूम हो कि सपा से निष्कासित किए जाने से पहले अमर सिंह अक्सर मुलायम से अपनी दोस्ती के बारे में कहते थे कि हम दो जिस्म एक जान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications