पोलैंड में बाल अश्लीलता के आरोप में 17 गिरफ्तार
समाचार एजेंसी आरआईए नावोस्ती ने वारसॉ पुलिस के प्रवक्ता मैरियज सोकोलोस्की के हवाले से बताया कि इंटरपोल अधिकारियों ने संदिग्ध लोगों के पास से अश्लील तस्वीरें बरामद की हैं।
दोषी पाए जाने पर इन लोगों को आठ साल कैद की सजा भुगतनी पड़ सकती है।
इस मामले को लेकर पुलिस ने देश के 12 प्रांतों में छापेमारी की। इस दौरान 17 घरों पर छापे मारे गए और 21 कंप्यूटर, लैपटॉप, 1,300 डीवीडी सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications