उड़ीसा में करंट लगने से 3 हाथियों की मौत
एक जिला वन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि भुवनेश्वर से 210 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तेलकोई वन क्षेत्र के अंर्तगत दुर्लभपुर गांव में बिजली के हाई टेंशन तारों के संपर्क में आने से तीनों हाथियों की मौत हो गई। इनमें दो नर और एक मादा हाथी थे।
वन अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं और इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
एक वन्य जीव विशेषज्ञ ने कहा कि नियम के अनुसार वन क्षेत्रों में बिजली के हाई टेंशन तारों को जमीन से एक निश्चित दूरी पर रखा जाता है, जबकि यहां नियमों को कड़ाई से लागू करने में अनदेखी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications