माया सरकार अपराध रोकने में असमर्थ : राजनाथ
पार्टी नेता व विधायक हुकुम सिंह की पत्नी रेवती सिंह की हत्या पर शोक जताने राजनाथ रविवार को कलराज मिश्र के साथ यहां पहुंचे। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश का अपराधीकरण हो गया है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। साढ़े तीन साल का बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का शासन विफलताओं से तो भरा ही रहा है, इस दौरान वह अपराधियों की शरणस्थली भी बन गई।
उन्होंने कहा, "यहां कोई भी बहू-बेटी स्वर्ण आभूषण पहनकर सड़कों पर नहीं निकल सकती है। पुलिस उन्हें नकली आभूषण पहनने की सलाह देती है क्योंकि असली आभूषण कभी भी लूटे जा सकते हैं। प्रदेश में समाज को बांटकर सरकार चलाने की रणनीति बहुत घातक होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications