मैथ्यू के निधन पर भोपाल में शोकसभा
भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार और मलयाला मनोरमा पत्र समूह के प्रधान संपादक केएम मैथ्यू के निधन पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्रकारों के समूह 'फ्रेंडस ऑफ मीडिया' ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्घांजलि दी।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी ने कहा कि मैथ्यू भाषाई पत्रकारिता के पुरोधा थे और 120 वर्ष पुराने मलयालम भाषा के पत्र मलयाला मनोरमा को नई उंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है।
शोकसभा में ब्रजेश राजपूत, विजय मनोहर तिवारी, मनोज शर्मा, रंजन विवेक पटैरिया सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे। सभी ने मैथ्यू के पत्रकारिता जगत को दिए योगदान को याद किया।












Click it and Unblock the Notifications