प्रेमालाप के फोटो खिंचवाने के दौरान गिरी किशोरी
किशोरी को इस घटना का तनिक भी पछतावा नहीं है। उसने कहा, "मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। मौका मिला तो मैं फिर ऐसा करुं गी।"
समाचार पत्र 'द सन संडे' के अनुसार प्रेमी जोड़े अबेरदीन में शनिवार को 30 फुट ऊंची एक इमारत पर चढ़ गए और प्रेमालाप करने लगे। इस दौरान अपनी गतिविधियों की तस्वीर कैमरे में कैद करने के दौरान 19 साल की एलेक्स नीचे स्थित एक दुकान की घुमावदार छत पर गिर पड़ी। किशोरी को पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मियों ने बाहर निकाला।
एलेक्स ने बताया, "हम ऊब गए थे, इसीलिए हमने कुछ नए एहसास के लिए छत पर प्रेमालाप करने का फैसला किया। यह बहुत साहसिक आनंद था। लेकिन सब कुछ खराब हो गया।"
किशोरी ने कहा, "हमारे पास कैमरा था। हमने सोचा क्यों न इन खुबसूरत पलों की कुछ तस्वीरें ली जाए? वह कैमरा पकड़ा हुआ था और मैं छत पर चढ़ रही थीं। उसी दौरान मैं एक मंजिल नीचे गिर पड़ी।"
एलेक्स ने कहा, "मुझे इसका तनिक भी पछतावा नहीं है। मौका मिला तो मैं फिर से ऐसा करुं गी।"
छत से गिरने के बाद एलेक्स को काफी चोटें आई हैं। इसके बाद अबेरदीन के सिटी सेंटर को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया।
एलेक्स अपने साथी से इंटरनेट के माध्यम से बातचीत करती है। उसने कहा कि जब भी मौका मिलता है वह अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका नहीं चूकती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications