मुस्लिम लीग नेता पर डाक टिकट जारी करेंगे प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इंडियन युनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के दिवंगत नेता पनक्कड सैयद मोहम्मदअली शिहाब थंगल के सम्मान में यहां सोमवार को एक डाक टिकट जारी करेंगे।
आईयूएमएल के अध्यक्ष एवं रेल राज्य मंत्री, ई.अहमद ने आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री अपने आवास पर एक समारोह में स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे।
अहमद ने कहा कि थंगल के भाई और पार्टी की केरल इकाई के अध्यक्ष सैयद हैदरअली शिहाब थंगल, कई केंद्रीय मंत्री, केरल के कई मंत्री, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता समारोह में उपस्थित रहेंगे।
थंगल पार्टी के आध्यात्मिक नेता माने जाते थे। पहली अगस्त, 2009 को उनका निधन हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications