फिर से बने गांधी का गुजरात : खुर्शीद
अजमेर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के भेदभाव के आरोपों को खारिज करते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि कांग्रेस चाहती है कि यह राज्य फिर से महात्मा गांधी का गुजरात बने।
खुर्शीद ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम के इतर मौके पर कहा, "कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जो महात्मा गांधी के नक्शे कदम पर चलती है और हम गुजरात की कभी उपेक्षा नहीं कर सकते। लेकिन हम गांधी का गुजरात चाहते हैं।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन आरोपों का पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए, जिसमें उसने कांग्रेस पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दुरुपयोग का आरोप लगाया है, खुर्शीद ने कहा कि जांच एजेंसी पूरी तरह स्वतंत्र है।
खुर्शीद ने कहा, "सरकार किसी भी तरह से सीबीआई पर नियंत्रण नहीं कर सकती, सरकार केवल उसे प्रशासनिक सहयोग देती है। सीबीआई प्राप्त सबूतों के आधार पर अपना निष्कर्ष निकालती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications