चीन में बाढ़, 100 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रांत के तकरीबन 600,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इलाके में लगभग 37,000 मकान ध्वस्त हो चुके हैं। इसके अलावा बाढ़ की वजह से सड़कें टूट चुकी हैं और संचार व्यवस्था व जल आपूर्ति बाधित हुई है।
जिलीन के यानबियन में कोरियाई स्वायत्त प्रांत अंतु काउंटी के एक शीर्ष अधिकारी सून जिंगयुआन ने बताया, "यह भयंकर बाढ़ है। इसकी तबाही भयावह है।"
सेना के जवानों ने लियांगजियांग कस्बे से शनिवार रात में 10,000 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
अधिकारियों के अनुसार पिछले दो महीनों में प्राकृतिक आपदा की वजह से चीन को अभी तक 9.15 अरब युआन (1.35 अरब डॉलर) का नुकसान हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications