कांग्रेस में विलय से अजित का इंकार
मेरठ में रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में अजित सिंह ने कहा कि रालोद के कांग्रेस में विलय की बातें पूरी तरह से गलत हैं। सिंह ने कहा कि ये अटकलें मीडिया की देन हैं।
पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का विकल्प तैयार करने के लिए कांग्रेस से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत जरूर हुई है, लेकिन यह बातचीत किसी निर्णायक दौर में नहीं पहुंची।
इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) से उनकी किसी तरह की कई बातचीत नहीं हुई है। मुजफ्फरनगर में पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हुकुम सिंह की पत्नी की हत्या पर शोक जताते हुए सिंह ने कहा कि इलाहाबाद में मंत्री नंद गोपाल नंदी पर बम हमला और इस ताजा घटना से साफ है कि उत्तर प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं रह गया है। प्रदेश में सुरक्षा-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications