मूल्य वृद्धि पर जल्द होगा नियंत्रण : सिंधिया
यहां आयोजित समारोह के बाद सिंधिया ने कहा, "जैसा कि प्रधानमंत्री एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है, मूल्य वृद्धि बहुत जल्द नियंत्रित हो जाएगी।"
उन्होंने कहा, "मूल्य वृद्धि के पीछे कई वजहें रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेल के दाम में वृद्धि ने स्थिति को प्रभावित किया है।"
सिंधिया ने कहा, "नतीजतन सरकार और तेल कंपनियां बोझ उठा रही थीं। ऐसा पहली बार हुआ कि इससे मूल्य वृद्धि प्रभावित हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications