भारतीय मूल के ड्राइवर ने बस को कम ऊंचाई वाले पुल में घुसाया

ईस्ट बर्कशायर के दंडाधिकारी की अदालत में बताया गया कि मिडलसेक्स निवासी गुरदीप सिंह (49) बकिंघमशायर स्थित चैलफोंट्स कम्युनिटी कॉलेज से 46 विद्यार्थियों को लेकर अभी उन्हें उनके घर छोड़ा ही था, कि उसने बस को एक अंडर ब्रिज में घुसा दिया। परिणामस्वरूप बस में लगे शीशे और धातु के परखच्चे उड़ गए तथा बस की ऊपरी छत फट कर अलग हो गई।

पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दुर्घटना के समय बस में कोई विद्यार्थी सवार नहीं था।

समाचार पत्र 'डेली मेल' ने खबर दी है कि सागू तय सीमा से तीन गुना अधिक शराब पीकर बस चला रहा था और पूरी रात वह मित्रों के साथ शराब पीता रहा।

उसकी दो मंजिला बस 15 फुट ऊंची थी, लेकिन उसने उन संकेतों को नजरअंदाज कर दिया, जिनमें स्पष्ट था कि आगे आने वाले पुल पर 13 फुट की ऊंचाई पर अवरोधक है।

गिरफ्तारी के बाद सागू ने पुलिस को बताया कि वह इस बात को भूल गया था कि वह दो मंजिली बस चला रहा है। जांच के दौरान उसके शरीर में 97 मिलीग्राम शराब पाई गई जो कि वैध सीमा से तीन गुना अधिक है।

फैसला आने तक सागू की ड्राइविंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया, लेकिन उसे बिना शर्त जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+